चतरा, मई 10 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी नार्थ करणपुरा में साहित्य जगत के महान नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर जी की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और उपस्थित जनसमूह को गुरुदेव के बहुआयामी व्यक्तित्व, उनकी कविताओं और उनके शांति निकेतन के आदर्शों से परिचित कराना था। समारोह की शुरुआत सुबह 9 बजे विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय ने दीप प्रज्वलन और गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा टैगोर के प्रसिद्ध गीतों (रवींद्र संगीत) की सुमधुर प्रस्तुति से हुआ। "एकला चलो रे" के गायन ने उपस्थित सभी लोगों में स्फूर्ति भर दी। यह भी पढ़ें- एसआर डीएवी में साहित्यकार योगदान पर चर्चा विद्यालय के प्राचार्य उत्...