कोडरमा, अगस्त 23 -- कोडरमा। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर रविवार को पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक जिज्ञासा और रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सहभागिता की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में भौतिक विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार सिंह एवं अभिषेक कुमार का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन विज्ञान वर्ग की छात्रा मुसर्रत ने किया। यह भी पढ़ें- Mohoba News: छात्रों ने कार्यशाला में समझे अंतरिक्ष के रहस्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...