काशीपुर, सितम्बर 3 -- काशीपुर, संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विविध सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर कृष्णमय वातावरण, भक्ति-संगीत और आकर्षक प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कारों और श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन से परिचित कराना तथा उनमें नैतिक मूल्यों का विकास करना था। गुरुवार को कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने मधुर भजनों एवं कृष्ण स्तुतियों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित लघु नाटिका, नृत्य नाटिका और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यह ...