पाकुड़, दिसम्बर 23 -- डीएवी स्कूल में बच्चों ने मनाया गणित दिवस पाकुड़, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर डी ए वी पब्लिक स्कूल पाकुड़ में प्रति वर्ष मनाए जाने वाले गणित सप्ताह की कड़ी के रूप में सोमवार को गणित दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पुष्पार्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को गणित दिवस की शुभकामनाएं दी एवं बताया कि लोगों को गणित की महत्ता बताना और उसके प्रति जागरूक करना ही इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर विद्यालय के गणित विभाग के तत्वाधान में कक्षा पंचम से सप्तम वर्ग के बच्चों के लिए हाउस वाइस गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वर्ग एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चो...