डीएवी स्कूल में ए ग्रेट लीडर शो का आयोजन
कोडरमा, अगस्त 14 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमो सतपुलिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'ए ग्रेट लीडर शो' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं प्रेरणादायी विभूतियों के रूप में आकर्षक वेशभूषा में नजर आए। बच्चों ने रानी लक्ष्मीबाई, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, मंगल पांडेय, पंडित जवाहरलाल नेहरू, रानी दुर्गावती, रानी पद्मावती, मदर टेरेसा, सरोजिनी नायडू आदि महान व्यक्तित्वों का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की शिक्षिका प्रभारी श्वेता सिंह ने बच्चों को स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ और देशभक्ति के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम में शिक्षिका प्राची कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Independence Day Speech for Kids: बच्चों के लिए 5 आसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.