सिमडेगा, जुलाई 15 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, में विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शांति भवन मेडिकल सेंटर, बीरू के चिकित्सकों डॉ.सत्येन्द्र श्रीवास्तव, डॉ.पुष्पा कुमारी और डॉ अंकित अग्रवाल ने विद्यालय पहुँचकर छात्रों को स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को नियमित हाथ धोने, स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन ग्रहण करने, दूषित खाद्य पदार्थों से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत स्वच्छता और सुरक्षित भोजन न केवल बीमारियों से बचाते है...