अलीगढ़, जून 18 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। डीएवी इंटर कॉलेज नौरंगाबाद में आज से श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। एक दिन पूर्व गुरुवार को भव्य श्रीराम कथा जनजागरण यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में चार पहिया वाहन शामिल हुए। इस दौरान कथा व्यास लोगों का अभिवादन करते हुए दिखे।कथा शिवानंद महाराज 'भाई श्री' के मुखारविंद से होगी। यात्रा का शुभारंभ कोल विधायक अनिल पाराशर की पत्नी हेमलता पाराशर ने भगवा झंडी दिखाकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा व नगरवासी शामिल हुए। जनजागरण यात्रा कथा स्थल डीएवी इण्टर कालिज से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान, हाथरस अड्डा, सासनी गेट चौराहा, गांधीपार्क चौराहा, कठपुला, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, किशनपुर तिराहा, दुबे पड़ाव चौराहा, रामलीला मैदान होते हुए डीएवी पर पहुंची, यहां पर समापन ह...