बोकारो, सितम्बर 3 -- डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 में अभिभावक-प्राचार्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन 'बच्चों का सर्वांगीण विकास, मिलकर होगा हमारा प्रयास' विषय पर किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा को केवल परीक्षा और अंकों तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों के ज्ञान, संस्कार, आत्मविश्वास, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण पर सार्थक चर्चा हुई। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. मेधा सिंह ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, नियमितता, अनुशासन, सहभागिता और विषयों की अवधारणात्मक समझ को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि बच्चों को आत्मविश्वासी, अनुशासित, संवेदनशील, रचनात्मक और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। विद्यालय और अभिभावक साझी जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ें तो बच्चों की प्रतिभा को स...