बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। डीएवी सेक्टर-4 में नए सत्र 2026- 27 का शुभारंभ सोमवार को हुआ। विद्यालय में नवल सत्र के प्रथम दिवस पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें शिक्षकवृंद द्वारा सभी छात्रों का तिलक व पुष्प वर्षा के द्वारा पारंपरिक रूप से मंगलमय स्वागत किया गया। सभी शिक्षार्थी इतने आत्मीय व आदरपूर्ण स्वागत-सत्कार से अत्यंत हर्षित व उत्साहित हुए। इस प्रकार विद्यालय परिवार द्वारा नए सत्र के आगमन को उल्लासपूर्वक मनाते हुए छात्रों में सकारात्मक ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया‌ गया। प्राचार्य एसके मिश्रा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा नया सत्र नए अवसरों और चुनौतियों का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमितता व परिश्रम के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने...