बोकारो, मार्च 14 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 4 की ओर से शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 11वीं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष एक विशेष शैक्षणिक पहल की घोषणा की है। विद्यालय में अब कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की सुदृढ़ तैयारी भी कराई जाएगी। इसके लिए अनुभवी आईआईटियन शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, जिससे छात्र-छात्राए विद्यालयी पाठ्यक्रम के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगी परीक्षाएं आईआईटी-जेईई, नीट व अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी व्यवस्थित रूप से तैयार हो सकें। विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा ने कहा विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसी सम...