बोकारो, मई 14 -- डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार सफलता अर्जित की है। विद्यालय के कुल 335 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिनमें से सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के 25 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 200 से अधिक विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थी कामर्स संकाय में रिया रानी ने 95.4% अंक के साथ स्कूल टॉपर व मेघा श्री 93.2% अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि साइंस संकाय में यशराज यादव 93.0% अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बना। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 12 वीं बोर्ड परीक्षा : डीएवी के सभी 28 छात्रों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की परीक्षा इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य एसके मि...