बोकारो, अक्टूबर 1 -- डीएवी स्पोर्ट्स-2026 के तहत आयोजित जोनल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 के खिलाड़ियों ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय की अंडर-19 बॉयज फुटबॉल टीम और अंडर-14 बॉयज बास्केटबॉल टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में डीएवी सेक्टर-4 की अंडर-19 बॉयज फुटबॉल टीम ने विभिन्न विद्यालयों की मजबूत टीमों के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान सुनिश्चित किया। वहीं, अंडर-14 बॉयज बास्केटबॉल टीम ने भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता दिल्ली-एनसीआर में 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इस...