बोकारो, जून 26 -- डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 में गुरुवार को विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सोमा उरांव के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। सोमा उरांव ने विद्यालय में 41 वर्षों की लंबी, समर्पित और गौरवशाली सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्ति ग्रहण की। अपने चार दशक से अधिक के सेवा काल में उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सोमा उरांव को स्मृति चिह्न, शॉल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...