धनबाद, मार्च 30 -- धनबाद। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया तथा खेलो इंडिया के दिशा निर्देश पर रविवार से वॉलीबॉल स्टेडियम में धनबाद जिला वॉलीबाल संघ के तत्वाधान में अस्मिता सिटी महिला वॉलीबॉल लीग का शुभारंभ किया गया। अस्मिता लीग में महिलाओं की 12 टीम भाग ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबला डीएवी सेंट्रल वूमेन एस क्लब ने अभय सुंदरी हाईस्कूल को 25-23, 25-21 से हराया। दूसरे मुकाबले में वालीबॉल कोचिंग सेंटर ने कॉस्को वूमेंस क्लब को 25-19, 25-23 से हराया। तीसरा मुकाबला आईएसएम वूमेन एस क्लब ने इंडियन स्कूल ऑफ़ लर्निंग को 25-19, 25-27, 15-13 से हराया। सेंट जेवियर्स गर्ल्स टीम ने यूथ क्लब को 25-23, 25-27, 17-15 से हराया। इसके पूर्व अस्मिता सिटी महिला वॉलीबॉल लीग का उद्घाटन पूर्व सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी पंकज कुमार पूर्व महि...