चाईबासा, जनवरी 4 -- गुवा । शिक्षा का अलख जगाने और शिक्षकों की पेशेवर दक्षता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से डीएवी, सेंटर ऑफ एकेडमिक एक्सीलेंस (सीएई), नई दिल्ली के तत्वावधान में झारखंड एल जोन (जमशेदपुर संभाग) द्वारा तीन दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का शुभारंभ 3 जनवरी 2026 को डीएवी एनआईटी आदित्यपुर, जमशेदपुर के सभागार में हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएवी गुवा, डीएवी चिड़िया, डीएवी झींकपानी, डीएवी बहरागोड़ा, डीएवी नोवामुंडी तथा डीएवी एनआईटी आदित्यपुर के कुल लगभग 185 शिक्षक-शिक्षिकाएं सहभागी बने। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए झारखंड एल जोन की क्षेत्रीय सहायक रीजनल ऑफिसर सुश्री रेखा कुमारी ने कहा कि डीएवी संस्था का सुदृढ़ प्रबंधन शिक्षकों और प्राचार्यों को एक मंच पर लाकर अनुभवों के आदान-प्रदान का अवसर देता है। उन्होंने प्रभावशाली, ...