डीएवी सिदरी की छात्रा दीक्षा ने कबड्डी में जीता स्वर्ण
धनबाद, अक्टूबर 17 -- सिंदरी। डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी की छात्रा दीक्षा कुमारी ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2025 की अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय एवं राज्य का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर स्थित स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में आयोजित की गई थी। दीक्षा के इस शानदार उपलब्धि के लिए डीएवी मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली द्वारा 5100 की पुरुस्कार राशि प्रदान की गई। प्राचार्य द्विवेंदु त्रिपाठी ने दीक्षा कुमारी की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। शिक्षक अमित कुमार, शिवानी सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.