धनबाद, मई 13 -- डीएवी पब्लिक स्कूल, सिंदरी में मंगलवार को इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें बालिका वर्ग में दयानंद हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। विवेकानंद हाउस चार अंकों के साथ उपविजेता रहा। वहीं, बालक वर्ग के कड़े मुकाबले में सीवी रमन हाउस ने 25 अंकों के साथ खिताबी जीत दर्ज की, जबकि दयानंद हाउस 19 अंकों के साथ रनर-अप रहा। खेल शिक्षक अमित कुमार और शिवानी सिंह के कुशल मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का संचालन हुआ। मौके पर प्राचार्य द्विवेन्दु त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...