धनबाद, मार्च 15 -- डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी के छात्रों ने पोलारिस संस्था द्वारा आयोजित कोडिंग परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्रा मधुश्री झा तथा प्रणतोशमी ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर प्राचार्य द्विवेंदु त्रिपाठी ने शनिवार को स्कूल में दोनों छात्राओं को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज कोडिंग और तकनीकी शिक्षा का महत्व लगातार बढ़ रहा है। विद्यालय के छात्र-छात्राएं इस दिशा में आगे बढ़कर नई संभावनाओं के द्वार खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी लगन और परिश्रम से नई तकनीकों को सीखते रहें, तो भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षक अभिजीत दत्ता और राहुल वर्मा की सराहना की, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.