रांची, जनवरी 19 -- रांची, संवाददाता। डीएवी सीएमसी में सोमवार को डीएवी लिटरेचर कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। 11वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर अंग्रेजी साहित्य के विशेषज्ञों और वक्ताओं ने साहित्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साहित्य केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि एक ऐसी विधा है जो मानव जीवन को सामाजिक यथार्थ से जोड़ने का कार्य करती है। मुख्य वक्ता डॉ. संदीप ने साहित्य की बदलती अवधारणाओं पर आलोचनात्मक दृष्टि डाली। अंग्रेजी विभाग के शिक्षक एनसी पाढ़ी, वीके पाण्डेय, सोभोन देव चक्रबर्ती, मौसमी मजूमदार, सर्बजीत मिश्रा और स्वाति सिंह मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...