मेरठ, अक्टूबर 2 -- कैलाश प्रकाश स्टेडियम में तीन अक्टूबर से डीएवी स्पोर्ट्स राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के डीएवी स्कूलों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक विभिन्न खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों के अनुसार यह प्रतियोगिता युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है। इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में प्रदेश के अलग-अलग डीएवी विद्यालयों से सैकड़ों खिलाड़ी और टीमें हिस्सा ले रही हैं। स्टेडियम में होने वाले खेलों में फुटबॉल, तीरंदाजी, शूटिंग, वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, जूडो, स्किपिंग रोप, हैंडबॉल, नेटबॉल और कराटे शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Samastipur News: डीएवी की टीम ने दो स्पर्धाओं में मारी बाजी, अंडर-17 हैंडबॉल...