धनबाद, जनवरी 23 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। डिगवाडीह डीएवी मॉडल स्कूल में बसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती के पूर्व संध्या पर गुरुवार को नेताजी जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम स्कूल की प्राचार्या महुआ सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान छात्रों में देशभक्ति व साहस की भावना जगाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम जैसे माल्यार्पण, भाषण,क्विज,नृत्य आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा सातवीं के छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया। प्राचार्या ने कहा कि नेताजी अपने पराक्रम और अनुशासन के बल पर देश को आजाद करने के लिए अंग्रेजों की जड़ों को न केवल हिलाया बल्कि उन्हें देश से भगाने के लिए भी बाध्य कर दिया। उन्होंने हमें सिखाय...