धनबाद, अप्रैल 7 -- जोड़ापोखर। डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 और 2 के अभिभावकों के लिए अभिमुखीकरण (परिचय सत्र) कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या महुआ सिंह ने अभिभावकों को विद्यालय की शिक्षण पद्धति, नियमों और बच्चों के समग्र विकास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला है। अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना की और विद्यालय के साथ सहयोग का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...