चतरा, जनवरी 31 -- चतरा, संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल, चतरा मे शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रार्थना सभा में महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ की गई, जिसमें उपस्थित सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रपिता सहित देश के अमर शहीदों को नमन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार चौबे ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी के जीवन, उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से गांधीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा गांधीजी के विचारों का वाचन किया गया. कार्यक्रम का उद्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.