रांची, अप्रैल 15 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। विश्व कला दिवस पर बुधवार को डीएवी में कला प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने बेहतरीन पेंटिंग, विभिन्न प्रकार के क्रिएटिव आर्ट और क्ले आर्ट के साथ-साथ राजस्थानी, गुजराती, झारखंडी कला तथा अन्य लोक कलाओं पर आधारित 100 से अधिक आकर्षक कलाकृतियां तैयार की। कार्यक्रम की रूपरेखा स्कूल के कला शिक्षक जयंतो चौधरी ने तैयार किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में स्वभावतः कला के प्रति गहरी रुचि होती है। ऐसे आयोजनों से उन्हें विभिन्न कलाओं को जानने, समझने और सीखने का अवसर मिलता है। मौके पर स्कूल के निदेशक कैलाश कुमार ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और परिश्रम की सराहना की। यह भी पढ़ें- भावनाओं, विचारों व कल्पनाओं से होता है कला का संबंध : मार्कण्डेय कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.