भागलपुर, अप्रैल 24 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। डीएवी एनटीपीसी कहलगांव विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। प्राचार्य शिवानंद मिश्रा ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन सीसीए प्रभारी शैव्या झा ने किया। वरिष्ठ शिक्षिका नमिता सिन्हा, रणजीत कुमार सिंह, मनजीत कुमार सिंह एवं राजीव कुमार का सहयोग सराहनीय रहा। इसके बाद सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15...