बोकारो, दिसम्बर 13 -- बोकारो। राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में डीएवी सेक्टर-4 विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन प्रार्थना सभा में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानव अधिकारों के महत्व, नागरिक जिम्मेदारियों व प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अधिकार के प्रति जागरूकता फैलाना था। सर्वप्रथम मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 दिसंबर 1948 में सूचीबद्ध किया था उसे सभी विद्यार्थियों को इससे परिचित कराया गया ताकि सभी विद्यार्थियों को अपने मौलिक मानवाधिकारों की जानकारी हो। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा ने छात्रों को कहा मानव अधिकार प्रत्येक व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकार हैं और हमें न केवल इनके बारे में जानना चाहिए, बल्कि अपने आचरण में भी इनका पालन सुनिश्चित करन...