चाईबासा, नवम्बर 15 -- चाईबासा। स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में 25 वां झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर दो महान विभूतियों भगवान बिरसा मुंडा और कर्मयोगी एनडी ग्रोवर को पुष्पांजलि अर्पित की गईं। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक जयंत कुमार पांडा ने महात्मा नारायण दास ग्रोवर को याद करते हुए कहा कि ग्रोवर जी ने पूर्वोत्तर भारत में 200 से भी अधिक डीएवी विद्यालयों की स्थापना की। उन्होंने इस क्षेत्र में शिक्षा और समाज सेवा के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए। हमें उनकी कर्मठता और सादगीपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। शिक्षक रोहित कुमार द्विवेदी ने बिरसा मुंडा के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा ने झारखंड में राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार और अंग्रेजों के विरुद्ध मोर्चा तैयार करने में प्रमुख भूमिका निभाई। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.