धनबाद, जुलाई 31 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। डीएवी कोयला नगर में शनिवार को महान हिन्दी साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से कक्षा तीसरी, चौथी और पाँचवीं के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम में शिक्षकों ने प्रेमचंद के जीवन, साहित्यिक योगदान और सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को उनकी प्रसिद्ध कहानियों ईदगाह और पंच परमेश्वर के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं, नैतिक मूल्यों और सामाजिक संदेशों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा मुंशी प्रेमचंद के व्यक्तित्व का सजीव मंचन रहा, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा। यह भी पढ़ें- वैली स्कूल में मनाई मुंशी प्रेमचंद जयंती विद्यालय की प्रधानाचार्य डोलन चंपा बैनर्जी ने...