रांची, मार्च 30 -- बेड़ो‌,प्रतिनिधि। डीएवी स्कूल बेड़ो में सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। निदेशक कैलाश कुमार, सचिव श्रवण कुमार और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। साथ ही नए सत्र में नामांकित नव-प्रवेशित बच्चों का विद्यालय परिवार की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इसके उपरांत बच्चों के बीच मिठाइयों का वितरण कर नए सत्र की खुशियाँ साझा की गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...