देवघर, अप्रैल 12 -- चितरा। चितरा कोलियरी अंतर्गत डीएवी पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के बावजूद अब तक री-एडमिशन व नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं होने से अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। सत्र प्रारंभ होने के बाद भी विद्यालय प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट सूचना जारी नहीं किए जाने से अभिभावक असमंजस की स्थिति में हैं। अभिभावकों का कहना है कि हर वर्ष निर्धारित समय पर नामांकन व पुनः प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार देरी होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई अभिभावकों ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से स्कूल का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल जल्द शुरू होगा कहकर लौटा दिया जा रहा है। इस संबंध में अभिभावक गौतम महतो, संदीप शंकर, वैद्यनाथ प्रसाद, प्रीतम कुमार, सुदीप महतो, गौरव चंद्र महतो, कौशल महतो, राजी...