गिरडीह, दिसम्बर 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह के प्रांगण में शुक्रवार को डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड प्रक्षेत्र एच के अंतर्गत त्रिदिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम शुरु हुआ। यह कार्यक्रम 28 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड प्रक्षेत्र एच के क्षेत्रीय सहायक अधिकारी सह प्रशिक्षण समन्वयक डॉक्टर प्रवीर हाजरा ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य मनीष कुमार सिन्हा, योगेश्वर शर्मा एवं कृष्ण कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में झारखंड पब्लिक स्कूल झारखंड प्रक्षेत्र एच के आठ विद्यालय के अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर, संस्कृत, कला, संगीत एवं ईईडीपी के शिक्षक शामिल हुए। ईईडीपी के सभी शिक्षक एवं अन्य विषय के प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के लिए यह क्षमत...