धनबाद, अगस्त 20 -- पुटकी, प्रतिनिधि।  डीएवी पब्लिक स्कूल मुनीडीह में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य इंदु प्रसाद एवं शिक्षकों ने तुलसीदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण, कविता-पाठ और दोहा-वाचन से तुलसीदास के जीवन एवं साहित्यिक योगदान को प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से तुलसीदास के साहित्य से प्रेरणा लेकर सदाचार, विनम्रता, कर्तव्यनिष्ठा और लोकमंगल की भावना अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हिंदी शिक्षक राजमणि पटेल, नूतन कुमारी, कुसुम सिंह, प्रशांत कुमार दुबे, ब्रह्मदेव साव, कला शिक्षक कृष्णा प्रसाद एवं संगीत शिक्षक जेपी महतो का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Ghumla News: तुलसी जयंती पर विद्यार्थियों ने किया साहित्य और आदर्शों का स्मर...