सीवान, जुलाई 31 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीबीसीएस पार्ट थर्ड 2024-28 परीक्षा 2025, दो पालियों में डीएवी पीजी कॉलेज, राजा सिंह कॉलेज, विद्या भवन महिला कॉलेज व जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज में तीसरे दिन भी दो पालियों में ली गई। लगातार तीसरे दिन भी नकल पर रोक नहीं लग सकी। एक दिन पूर्व ही जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अशोक कुमार मिश्रा ने चारों परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के उपरांत भी व उसके अगले दिन गुरुवार को भी तमाम सख्ती के बावजूद नकल जारी रही। यह भी पढ़ें- यूजी थर्ड सेमेस्टर परीक्षा में नहीं रूक रहा नकल, दो निष्कासितनकल पर कार्रवाई लिहाजा डीएवी पीजी कॉलेज केन्द्र पर पहली व दूसरी पाली में एक-एक परीक्षार्थी नकल करते धराए। लिहाजा नियमानुसार, उन्हें निष्कासित कर दिया गया। इधर, पहले दिन से ही दोनों पालियों में परी...