रामगढ़, नवम्बर 15 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डीएवी स्कूल गिद्दी में शनिवार को बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती और झारखंड राज्य के 25 वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम में प्राचार्य मनप्रिया चटर्जी ने बिरसा मुंडा के चित्र माल्यार्पण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड की संस्कृति को दर्शाते हुए लोक नृत्य और फैशन शो का आयोजन किया गया। साथ ही महात्मा नारायण दास ग्रोवर जी की 102वीं जयंती भी मनाया गया। इसके बाद महात्मा नारायण दास ग्रोवर के डीएवी के स्थापना में अहम योगदान के बारे में जानकारी दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.