चक्रधरपुर, नवम्बर 30 -- चिरिया,संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल सेल चिरिया में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ । स्कूल के प्राचार्य डा शिव नारायण सिंह मार्गदर्शन में एवं वरीय एस के पाण्डेय एवं सुमित सेनापति की अगुआई में स्कूली बच्चों विद्यालय परिवेश को चकाचक किया।साथ साथ कक्षाओं की साफ सफाई स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा की गई ।कक्षा अष्टम से दशम तक के बच्चों की बढ़-चढ़कर भागीदारी देखी गई ।कार्यक्रम के माध्यम से खेल शिक्षक सुमित सेनापति ने स्वच्छता का संदेश दिया । उन्होने कहा कि हमें अपने कार्य स्थल से घर गांव मोहल्ले एवं देश को साफ और स्वच्छ रखने का सदैव प्रयत्न करते रहना चाहिए ।स्वच्छता में स्वस्थ शरीर,स्वस्थ आत्मा और स्वस्थ व उन्नतशील भारत का लक्ष्य छिपा हुआ है ।अत: हमें स्वयं को स्वच्छ रखते हु...