हजारीबाग, जुलाई 3 -- बरही, प्रतिनिधि। डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बरही में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आईआईटी, जेईई, नीट एवं क्लैट जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, परीक्षा-पद्धति, विषय चयन, अध्ययन रणनीति तथा सफल करियर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गईं। कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन आशीष कुमार, पंकज कुमार एवं आचल कुमार ने विद्यार्थियों को इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रभावी तरीकों, समय-प्रबंधन तथा लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व विस्तार से बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...