गढ़वा, अप्रैल 11 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय डीएवी की दो छात्राएं सुहानी और प्रिया का चयन अंडर-17 वर्ग की राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उक्त उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दोनों छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा और मेहनत के दम पर इस मुकाम तक पहुंची हैं। राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए उन्हें वर्तमान में गोड्डा स्थित गर्ल्स एकेडमी कांप्लेक्स क्स में विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद दोनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजस्थान रवाना होंगी। विद्यालय के प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए दोनों छात्राओं को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हर संभव प्रोत्साहन और सह...