देवघर, जून 2 -- डीएवी के स्थापना दिवस पर सोमवार को गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, हवन एवं प्रार्थना सभा के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- वैदिक हवन के साथ मनाया गया डीएवी का स्थापना दिवसकार्यक्रम का महत्व विद्यालय परिवार ने महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रनिर्माण संबंधी योगदान पर प्रकाश डाला। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि डीएवी केवल एक शैक्षणिक संस्था नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का एक सशक्त माध्यम है। डीएवी स्थापना दिवस 1 जून 1886 को प्रथम डीएवी विद्यालय की स्थापना की स्मृति में मनाया जाता है, तथा वैदिक मूल्यों और आधुनिक शिक्षा के समन्वय की गौरवशाली विरासत का उत्सव है...