डीएवी बिष्टुपुर में तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का समापन
जमशेदपुर, जून 18 -- जमशेदपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर में डीएवी सेंटर ऑफ एकेडमिक एक्सीलेंस, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का समापन 18 जून 2026 को हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में झारखंड जोन-ई के सात डीएवी स्कूलों के 285 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान विभिन्न विषयों में शिक्षण कौशल, कक्षा प्रबंधन और पठन-पाठन से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर व्यापक चर्चा की गई। समापन पर प्राचार्या सह एआरओ श्रीमती प्रज्ञा सिंह ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण सत्र छात्रों में रुचि जगाने और नई शिक्षण रणनीतियाँ बनाने में सहायक होते हैं। उन्होंने शिक्षकों से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को लाभान्वित करने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- व्यवहारिक जरूरतों के अनुरूप शिक्षा देने को नई तकनीकों को अपनाना जरूरी है: ओपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.