धनबाद, अक्टूबर 2 -- बरोरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार की अहले सुबह डीएवी बरोरा में '' रन फॉर डीएवी'' (दौड़ प्रतियोगिता) का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. शरद कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस दौड़ में सभी शिक्षकों के साथ कक्षा छठी से बारहवीं तक के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों के खेल कौशल और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुराईडीह से चिटाही धाम के नवनिर्मित रोड पर 1.6 किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रा वर्ग में राधिका कुमारी ने प्रथम, प्रियांशु कुमारी ने द्वितीय तथा कुमारी स्नेहल व सृष्टि सिंह ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- रन फॉर डीएवी में दिखा विद्यार्थियो...