संभल, अप्रैल 18 -- बबराला के डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को महात्मा हंसराज की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य आनन्द स्वरूप सारस्वत द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा महात्मा हंसराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने महात्मा हंसराज के जीवन और आदर्शों पर आधारित नाटकीय प्रस्तुति दी। शिक्षक-विद्यार्थी संवाद के माध्यम से उनके त्याग और समर्पण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। महात्मा हंसराज की जय गीत की सामूहिक प्रस्तुति ने वातावरण को अत्यंत प्रेरणादायी बना दिया। प्राचार्य आनन्द स्वरूप सारस्वत ने कहा कि महात्मा हंसराज का जीवन सेवा, त्याग और राष्ट्रनिर्माण का आदर्श उदाहरण है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.