सीवान, मार्च 14 -- सीवान, हिसं.। जिले में जीपीयू के प्रमुख अंगीभूत कॉलेज डीएवी पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. डॉ. रामानंद राम की कार्यशैली और मनमानी के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्राचार्य की मनमानी के खिलाफ शिक्षक अब गोलबंद होने लगे हैं। इस संदर्भ में डीएवी पीजी कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. धनंजय यादव व सचिव पवन कुमार के नेतृत्व में शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया गया। वहीं, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद ने जेपीयू कुलपति को आवेदन लिखकर शिक्षकों की समस्या के समाधान व प्राचार्य की मनमानी पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। शिक्षकों ने लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन की शुरुआत शुक्रवार से की। इस दौरान सभी शिक्षकों ने अपने हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराते हुए वर्ग संचालन का कार्य 10.30 बजे से शुरू किया। डीएव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.