पाकुड़, अप्रैल 19 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। स्थानीय विद्यालय डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़ के प्रांगण में महात्मा हंसराज की जयंती को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ समर्पण दिवस के रुप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक परंपरानुसार हवन एवं भजन से किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती ने महात्मा हंसराज के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विशेष प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रेरणादाई भाषणों का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा महात्मा हंसराज के जीवन पर आधारित चित्र नाटिका का प्रदर्शन भी किया गया। यह भी पढ़ें- बनियाहीर डीएवी स्कूल में समर्पण दिवस के रूप में मना महात्मा हंसराज की जयंती कार्यक्रम में विद...