डीएवी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में एरोबिक्स प्रतियोगिता आयोजित
हजारीबाग, जून 18 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल, सीनियर विंग, हजारीबाग में बुधवार को अंतर-सदनीय एरोबिक्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह, लयबद्धता और शारीरिक दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा नवमी की अंकिता और रक्षिता ने किया। निर्णायक की भूमिका में संगीत शिक्षक बीके दुबे एवं अपूर्वा बरदियार उपस्थित रहीं। जूनियर वर्ग में विराज ने प्रथम, शिकायना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान अर्नव और त्रिशा को संयुक्त रूप से मिला। सीनियर वर्ग में साक्षी प्रथम, श्रेया द्वितीय रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.