धनबाद, दिसम्बर 11 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में बुधवार को विश्व मानव अधिकार दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर बच्चों ने मानव अधिकार से संबधित लघु नाटिका प्रस्तुत की। इनमें अभिनव घोष, श्रेयस पांडेय, शेख अजलान, आनंद गोपाल द्विवेदी, अदिती कुमारी, उर्वी सोरेन, ओमकार मुखर्जी और सार्थक राज ने अपनी प्रस्तुति से अमिट छाप छोड़ी। छात्रों ने विश्व मानव अधिकार से संबधित एक प्रेरक भाषण में प्रभावी विचार रखे। मानव अधिकारों पर आधारित एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत किया गया। छात्रा विक्रमादित्य आचार्यी, शाल्वी, श्यामली सिंह, शुभम कुमार आचार्यी और प्रियांशु आचार्यी ने विश्व मानव अधिकार दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपा कुमारी सिंह ने योगदान दिया। मौके पर प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने मानव अधिकार पर जानकारी दी।

हि...