धनबाद, अक्टूबर 3 -- पुटकी। गांधी जयंती पर शुक्रवार को डीएवी सीएमसी नई दिल्ली की ओर से डीएवी पब्लिक स्कूल मुनीडीह प्रोजेक्ट और डीएवी पब्लिक स्कूल अलकुसा में 'रन फॉर डीएवी' का आयोजन किया गया। मुनीडीह में प्राचार्या इंदु प्रसाद ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद फ्लैग दिखाकर दौड़ को रवाना किया। अलकुसा में प्राचार्य एस. मोदक ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। शिक्षक डॉ. एस जायसवाल ने विद्यार्थियों को गांधीजी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया। मौके पर खेल शिक्षिका सरिता कुमारी मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: गांधी जयंती पर डीएवी ने कराया रन फॉर डीएवी यह भी पढ़ें- 'रन फॉर डीएवी' में दौड़ा विद्यालय परिवार यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: रन फॉर डीए...