हापुड़, फरवरी 13 -- डीएवी पब्लिक स्कूल हापुड़ में आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद की जयंती (ऋषि बोध उत्सव) को बड़े ही उत्साह एवं भावपूर्ण ढंग से मनाया गया। आर्य समाज हापुड़ के पूर्व प्रधान पवन आर्य, आर्य समाज मुजफ्फरनगर के मुख्य वक्ता आचार्य योगेश आर्य, हापुड़ कोषाध्यक्ष अमित शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आचार्य योगेश आर्य द्वारा स्वामी दयानंद की शिक्षाओं को विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि आज के समय में हमारी शिक्षा हमें अपने जीवन के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके लिए विद्यार्थियों में जागरूकता, सदाचाार, संस्कार एवं सभी समान रूप से उत्तरदायी हैं। प्रधानाचार्य डॉ.विनीत त्यागी ने बताया कि स्वामी दयानंद का समस्त जीवन वेद के प्रचार प्रसार में व्यतीत हुआ। उन्होंने समाज से सामाजिक कुरीतियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.