बोकारो, अप्रैल 22 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बुधवार को डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विविध प्रतियोगिताओं व आकर्षक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम हमारी शक्ति, हमारा ग्रह रही, जिसमें जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक प्रदूषण में कमी व नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण व जैव विविधता के महत्व से अवगत कराया गया। बालवाटिका के बच्चों ने बीज अंकुरण विषय पर स्किट प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने चित्रकला के माध्यम से पृथ्वी संरक्षण का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- डीपीएस बोकारो में पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प प्राचार्या अनुराधा सिंह ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का विवेकप...