हापुड़, जनवरी 29 -- डीएवी पब्लिक स्कूल हापुड़ में ओरल हेल्थ संबंधी कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के दांतों की जांच हुई। प्रधानाचार्य डा विनीत त्यागी ने कहा कि हमारे लिए दांत न केवल खाने के लिए बनाए हैं बल्कि ये हमारी सुंदरता में भी चार चांद लगा देते हैं। इस दौरान बच्चों को टूथपेस्ट एवं टूथब्रश बांटे गए। विद्यालय में ज्ञान संस्कृति परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया। स्कूल का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...