सिमडेगा, जुलाई 22 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल सिमडेगा में एनसीसी कैडेट्स द्वारा उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ फ्लैग डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सेवा-भाव तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी कैडेट्स द्वारा ध्वज को सलामी एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इस अवसर पर कैडेट्स ने फ्लैग डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिवस देश के वीर सैनिकों के सम्मान तथा उनके कल्याण के प्रति समाज की सहभागिता का प्रतीक है। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विचार प्रस्तुत किए तथा सभी को राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: धूमधाम से मना राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस प्राचार...